जरुरी जानकारी | प. बंगाल में कोयला, मीथेन का भंडार मिलने से बदल जाएगी सूरतः अमित मित्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रमुख मुख्य सलाहकार अमित मित्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोयला, कोयला-जनित मीथेन और शेल गैस का भंडार मिलना इसकी पूरी तस्वीर ही बदलकर रख देगा।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रमुख मुख्य सलाहकार अमित मित्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोयला, कोयला-जनित मीथेन और शेल गैस का भंडार मिलना इसकी पूरी तस्वीर ही बदलकर रख देगा।
मित्रा ने उद्योग मंडल फिक्की के सहयोग से आयोजित एक परिचर्चा सत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोयला, शेल गैस, प्राकृतिक गैस और कोयला भंडार से निकलने वाली मीथेन गैस के भंडार पाए जाने से यहां निवेश की व्यापक संभावनाएं पैदा हुई हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में दुनिया का दूसरा बड़ा कोयला भंडार है। यहां पर शेल गैस का भंडार भी पाया गया है जिससे राज्य में खनन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।’’
इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल सरकार ने किया था। इस दौरान पश्चिम बंगाल में निवेश संभावनाओं पर राजनयिकों के साथ चर्चा की गई। मित्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में 42 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि साल के अंत में होने वाला ‘बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन 2023’ राज्य की क्षमताओं एवं संभावनाओं को प्रमुखता से उजागर करेगा। इसके साथ ही उन्होंने इस सम्मेलन में केंद्र सरकार से सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)