देश की खबरें | सूरत को 200 वेंटिलेटर मिलेंगे तथा अस्पतालों के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित : विजय रूपाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत में कोविड-19 के मामले अचानक बढ़ने के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को कहा कि शहर को 200 जीवन रक्षक प्रणालियां उपलब्ध करायी जाएंगी तथा दो अस्पतालों को कोविड-19 उपचार केंद्र में तब्दील करने के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किये जाएंगे।

सूरत, चार जुलाई सूरत में कोविड-19 के मामले अचानक बढ़ने के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को कहा कि शहर को 200 जीवन रक्षक प्रणालियां उपलब्ध करायी जाएंगी तथा दो अस्पतालों को कोविड-19 उपचार केंद्र में तब्दील करने के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किये जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल संग यहां आये मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, डॉक्टरों एवं स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की तथा कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों को जायजा लिया।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, यूपी पुलिस रात के वक्त क्यों गई थी अपराधी के गढ़ में ?.

इस बैठक के बाद रूपाणी ने कहा कि राज्य सरकार सूरत को 200 वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगी तथा शहर के दो अस्पतालों को कोविड-19 उपचार केंद्र में तब्दील करने के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार को सूरत की चिंता है और वह शहर में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए इंतजाम कर रही है। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी मरीज को बेड की अनुपलब्धता का सामना नहीं करना पड़े।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 5 नए मामले पाए गए: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि स्टेमसेल अस्पताल को अगले दस दिनों में कोविड-19 उपचार केंद्र में तब्दील कर दिया जाएगा तथा किडनी अस्पताल को अगले एक महीने में कोरोना वायरस उपचार स्थल का रूप दे दिया जाएगा।

सूरत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले चिंताजनक ढंग से बढ़े हैं जहां काटाग्राम, वरच्छा और सरथाना इलाकों में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं । इन इलाकों में हीरे की पॉलिश करने वाली कई इकाइयां हैं ।

रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि सांसद सी आर पाटिल, विधायक कुमार कनानी और स्थानीय नेता हीरा और कपड़ा उद्योगों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता ढूढेंगे।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी रविवार को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे जहां इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि कोरोना के प्रसार का जोखिम लिये बगैर उद्योग धंधा कैसे काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा धन्वंतरि रथ स्थानीय लोगों के बीच रोकथाम संबंधी दवाओं का वितरण करने के लिए रोजाना 500 स्थानों पर जायेंगे।

शहर में हीरे की पॉलिश करने वाली इकाइयां इस महामारी का बड़ा असर पड़ा है जिन्हें 570 कामगारों और उनके रिश्तेदारों के एक माह के भीतर संक्रमित पाए जाने के बाद 30 जून से एक हफ्ते के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है।

शुक्रवार को, सूरत नगर निगम ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में पान की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया है।

सूरत में अब तक कोविड-19 के 5,461 मामले सामने आए हैं जिनमें से 198 की मौत हो गई है और 1,803 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\