देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय की समिति करेगी कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में नियमों का उल्लंघन करते हुए किए गए निर्माण कार्यों और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति 28 मार्च को दोनों उद्यानों का दौरा करेगी।

ऋषिकेश, 25 मार्च उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में नियमों का उल्लंघन करते हुए किए गए निर्माण कार्यों और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति 28 मार्च को दोनों उद्यानों का दौरा करेगी।

अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल ने बताया कि न्यायालय द्वारा गठित केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के सदस्य दोनों रिजर्व के बफर जोन में जाकर उनका निरीक्षण करेंगे।

बंसल की अर्जी पर सीईसी राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से गुजरने वाले लालढांग—चिल्लरखाल मार्ग के उच्चीकरण और कॉर्बेट के पाखरो और मोरघटटी रेंज में पेड़ों के कथित अवैध कटान और इमारतों तथा जलीय क्षेत्रों के अवैध निर्माण की जांच कर रही है।

पी. वी. जयकृष्णन सीईसी के अध्यक्ष हैं, जबकि महेन्द्र व्यास इसके सदस्य और अमरनाथ शेट्टी इसके सदस्य सचिव हैं।

इससे पहले, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की एक टीम भी कॉर्बेट की मोरघट्टी और पाखरो रेंज में हुए अवैध निर्माण की जांच के लिए मौके पर गयी थी और मामले में वन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए कहा था कि उनकी मिलीभगत के बिना नियमों का उल्लंघन संभव नहीं है।

प्राधिकरण की टीम द्वारा तत्कालीन मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जे. एस. सुहाग और कालागढ़ के पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी किशन चंद सहित कई अधिकारियों को दोषी ठहराये जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिशों के आलोक में कई जांच समितियां गठित की गयीं।

सीईसी के मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आने की संभावना है। मामले में अभी तक रेंजर बृज बिहारी शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\