देश की खबरें | झारखंड विधानसभा में सत्र के प्रथम दिन 2584 करोड़ की अनुपूरक बजट मांगें पेश की गईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 18 सितंबर झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को 2584 करोड़, 82 लाख रुपये की प्रथम अनुपूरक बजट मांग सदन में पेश की गयी।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को झारखंड की वित्त वर्ष 2020-21 की प्रथम अनुपूरक बजट मांगें विधानसभा में पेश किया।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case: इकबाल अंसारी का स्पेशल CBI कोर्ट से आग्रह- बाबरी विध्वंस मामला खत्म करें.

उरांव ने कुल 2584 करोड़, 82 लाख रुपये की अनुपूरक बजट मांगें विधानसभा के सामने रखी हैं जिसमें मुख्य रूप से कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए धन की व्यवस्था की गयी है।

कोरोना काल में आयोजित विधानसभा का यह सत्र विशेष सावधानियों के साथ बुलाया गया है और सभी विधायकों, विधानसभा कर्मियों तथा मीडिया के लोगों को कोविड-19 की जांच करके ही प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Agriculture Reform Bills: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस ने बिल का विरोध नहीं किया, बल्कि वॉकआउट करके मदद पहुंचाई.

बयासी सदस्यीय विधानसभा में लगभग 110 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक विधायक की सीट के बाद एक सीट छोड़कर ही दूसरे विधायक को बैठने की अनुमति दी गयी।

विधानसभा परिसर में ही संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गयी है।

, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)