एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह खिली धूप, न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस हुआ

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह खिली धूप, न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस हुआ
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit PTI)

नयी दिल्ली, 10 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा.’’ मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है और 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी (162) में दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें :Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).