(फाइल फोटो के साथ)
मुंबई, छह दिसंबर अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद बुधवार को यह कहकर अफवाहों पर विराम लगा दिया कि यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'सफर' की शूटिंग का एक हिस्सा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी प्रसारित हो रहा है जिसमें सनी देओल रात में नशे में धुत होकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को लेकर अभिनेता को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से 'कथित दुर्व्यवहार' करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल की आलोचना की है।
सनी ने इस वीडियो को लेकर लगाए जा रहे कयासों को विराम देते हुए एक अन्य वीडियो साझा किया, जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग कोण पर सेट कैमरे से फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग कर रहे हैं।
सनी ने 'एक्स' पर 17 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘अफवाहों का 'सफर' बस यहीं तक। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY