देश की खबरें | कन्नड़ फिल्म उद्योग में नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर उठे विवाद से किनारा किया सुदीप ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप ने मंगलवार को कहा कि उन्हें फिल्म उद्योग में नशे के इस कारोबार के बारे में पता नहीं था। उन्होंने लोगों से कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे फिल्म उद्योग का नकारात्मक चित्रण नहीं करने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, एक सितंबर प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप ने मंगलवार को कहा कि उन्हें फिल्म उद्योग में नशे के इस कारोबार के बारे में पता नहीं था। उन्होंने लोगों से कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे फिल्म उद्योग का नकारात्मक चित्रण नहीं करने की अपील की।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने कुछ ही दिनों पहले नशीली दवाओं की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ कर फिल्म उद्योग से जुड़ें तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | UPSC CDS II 2019 Final Result 2019: यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस (II) के परिणाम घोषित, अधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर चेक करें अपना रिजल्ट.

सुदीप ने पत्रकारों से कहा, "मैं केवल वही कह सकता हूं जो मैं जानता हूं। मैं फिल्म उद्योग से हूं। मुझे वास्तव में इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है ..।”

ब्यूरो के अनुसार कर्नाटक में कुछ मशहूर संगीतकारों और अभिनेताओं पर वह नजर रख रहा है।।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

कई हिट फिल्में देने वाले इस अभिनेता ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने मुश्किल से अपने घर से बाहर कदम रखा होगा।

किच्चा सुदीप के नाम से प्रसिद्ध सुदीप ने तुमकुरु में सिद्धगंगा मठ से आने के बाद कहा. "मेरे बहुत सारे दोस्त नहीं है, इसलिए मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।"

46 वर्षीय अभिनेता ने लोगों से अपील की कि वे कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे फिल्म उद्योग का नकारात्मक चित्रण ना करें।

इस बीच, फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता थारा अनुराधा ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नशीली दवाओं से राज्य के छात्रों और युवाओं को खतरा होने की बात कही गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज