एजेंसी न्यूज

IPL 2023: लखनऊ सुपर जाइंट्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, विकेट का सटीक आकलन करने से मिली सफलता

लखनऊ सुपर जाइंट्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत में अपनी सफलता का श्रेय विकेट का सटीक आकलन करने और बल्लेबाजों के शॉट्स को पहले ही भांप लेने को दिया.

IPL 2023: लखनऊ सुपर जाइंट्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, विकेट का सटीक आकलन करने से मिली सफलता
स्पिनर अमित मिश्रा (Photo Credits: IANS)

लखनऊ, आठ अप्रैल लखनऊ सुपर जाइंट्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत में अपनी सफलता का श्रेय विकेट का सटीक आकलन करने और बल्लेबाजों के शॉट्स को पहले ही भांप लेने को दिया. आईपीएल के पहले सत्र (2008) से ही खेल रहे 40 वर्ष के मिश्रा ने सनराइजर्स के खिलाफ दो विकेट लिये. आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2011) और सनराइजर्स हैदराबाद (2013) के लिये तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मिश्रा ने वाशिंगटन सुंदर और आदिल रशीद को आउट किया. यह भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की आदत से खफा मुख्य कोच ब्रायन लारा

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कुछ खास नहीं किया लेकिन विकेट का सटीक आकलन किया था. इसके अलावा अनुमान लगा लिया था कि बल्लेबाज किस गेंद पर कौन सा शॉट खेल सकता है । इसी से कामयाबी मिली.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. मुझे खुशी है कि टीम ने जीत दर्ज की जिससे अगले मैच के लिये आत्मविश्वास बढेगा.’’

मिश्रा ने यह भी कहा कि रवि बिश्नोई के साथ उनका तालमेल टीम की कामयाबी में काफी अहम रहा.

उन्होंने कहा ,‘‘ रवि और मैं अलग तरह के गेंदबाज हैं. वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और हमारे बीच जबर्दस्त तालमेल है. वह हमेशा मेरी सलाह लेता है और तेजी से सीखता है. मैं भी उसका मार्गदर्शन करता रहता हूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).