देश की खबरें | छात्र चाहते थे परीक्षा पर चर्चा, खिलौने पर नहीं : राहुल गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में नीट और जेईई की परीक्षाओं के मुद्दे का समाधान चाहते थे, लेकिन उन्होंने खिलौने पर चर्चा की।
नयी दिल्ली, 30 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में नीट और जेईई की परीक्षाओं के मुद्दे का समाधान चाहते थे, लेकिन उन्होंने खिलौने पर चर्चा की।
आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ संबोधन में कहा कि देश के पास खिलौना उद्योग का केंद्र बनने की प्रतिभा और क्षमता है। साथ ही, उन्होंने स्टार्ट-अप एवं नए उद्यमियों से खिलौना उद्योग से बड़े पैमाने पर जुड़ने की अपील की। इसके बाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यह टिप्पणी आई।
‘‘मन_की_नहीं_छात्रों_की_बात’’ हैशटैग के साथ राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘जेईई-नीट के अभ्यर्थी प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने खिलौने पर चर्चा की।’’
राहुल और उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नीट और जेईई की परीक्षाएं टालने की बड़ी संख्या में छात्रों की मांग का समर्थन किया है। ये परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो रही हैं।
यह भी पढ़े | Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 17 की मौत- 14 लाख से ज्यादा प्रभावित.
छह राज्यों की सरकारों ने अपने मंत्रियों के जरिये उच्चतम न्यायालय का रुख कर एक पुनर्विचार याचिका दायर की है और इन परीक्षाओं को टालने की मांग की है।
प्रधानमंत्री ने स्टार्ट-अप एवं नए उद्यमियों से खिलौना उद्योग से बड़े पैमाने पर जुड़ने के साथ-साथ भारत में और भारत के ‘‘कंप्यूटर गेम्स’’ बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में इन क्षेत्रों को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी अपने रेडियो कार्यक्रम में चर्चा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

