देश की खबरें | दिल्ली में छात्र की मौत: आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, परिवार को मदद का आश्वासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने वसंत विहार के एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय लड़के की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने वसंत विहार के एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय लड़के की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी।

आतिशी ने मृत लड़के के परिवार से भी मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सहायता देने एवं घटना की गहन जांच कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे एक ‘नोट’ में कहा कि तीन दिसंबर को चिन्मय विद्यालय में हुई दुर्घटना में लड़के की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह एक अत्यंत गंभीर घटना है, जो दिल्ली के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।"

आतिशी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 196 के तहत मजिस्ट्रेट जांच का निर्देश दिया और तीन दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपे जाने को कहा।

स्कूल में कुछ छात्रों के साथ हाथापाई के बाद छठी कक्षा के छात्र प्रिंस की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में उसके एक सहपाठी को पकड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\