कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, महाराष्ट्र का रहने वाला था युवक
राजस्थान के बूंदी जिले में एक कोचिंग छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पीड़ित महाराष्ट्र का रहने वाला था.
कोटा (राजस्थान), दो जनवरी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक कोचिंग छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार पीड़ित महाराष्ट्र का रहने वाला था. उसने बताया कि केशव दास अमोल (18) का शव बुधवार सुबह बूंदी जिले में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर मिला और उसके सिर पर चोट के निशान थे.
पुलिस ने बताया कि अमोल के पास कोई कागजात या सुसाइड नोट जैसी कोई चीज नहीं थी. उसने कहा कि अनुमान है कि अमोल ट्रेन से गिर गया और उसे चोट लगी.
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव उसके पिता को सौंप दिया गया. अमोल महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला था और कोटा में अपनी मां के साथ रह रहा था. लाखेरी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल नागर ने बताया, "उसके पिता सदमे में थे और वह बयान देने में असमर्थ थे." पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

