देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा के विश्वविद्यालय में छात्र ने सहपाठी छात्रा को गोली मारने के बाद की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में स्थित शिव नाडर विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने दोस्त और सहपाठी छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर भी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 18 मई गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में स्थित शिव नाडर विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने दोस्त और सहपाठी छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर भी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्र ने अवैध हथियार से गोली मारकर छात्रा की जान ले ली और छात्रावास में पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा और छात्र एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद थाना दादरी क्षेत्र के शिव नाडर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र से स्नातक कर रहे तृतीय वर्ष के छात्र अनुज ने साथ पढ़ने वाली छात्रा नेहा चौरसिया निवासी कानपुर के साथ डायनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और एक दुसरे के गले मिले।

उन्होंने कहा कि इसके बाद अनुज ने अचानक पिस्टल निकाली और लड़की को गोली मार दी। लड़की को घायल अवस्था में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनुज पुत्र लोकेश सिंह अमरोहा जिले के ग्राम सोनगढ़ माफी का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि अनुज ने अपने छात्रावास के कमरा नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\