देश की खबरें | आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये मजबूत, स्थिर पूर्वोत्तर महत्वपूर्ण : विदेश सचिव श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये मजबूत, स्थिर पूर्वोत्तर महत्वपूर्ण है और सरकार इन राज्यों में आधारभूत ढांचे और सम्पर्क को बेहतर बनाने तथा वृहद क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में काम कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये मजबूत, स्थिर पूर्वोत्तर महत्वपूर्ण है और सरकार इन राज्यों में आधारभूत ढांचे और सम्पर्क को बेहतर बनाने तथा वृहद क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में काम कर रही है।

श्रृंगला ने ‘आत्मनिर्भर भारत : रोजगार और कौशल के संदर्भ में पूर्वोत्तर भारत’ विषय पर वेबिनार में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार का इस क्षेत्र के लिये एक दृष्टि है जो तीन ‘सी’से अभिव्यक्त होती है और इसमें सम्पर्क, वाणिज्य और सांस्कृतिक समानता के आयाम शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 23,446 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के करीब.

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्व में हमारे पड़ोसियों और मित्रों के साथ गठजोड़ के माध्यम से हम उत्तर पूर्व के राज्यों में आधारभूत ढांचे और सम्पर्क को बेहतर बनाने तथा वृहद क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

श्रृंगला ने इस संदर्भ में जापान, बांग्लादेश जैसे देशों के सहयोग से सम्पर्क बढ़ाने और पूर्वोत्तर के राज्यों में आर्थिक आधुनिकीकरण सुनिश्चित करने कर दिशा में उठाये गए कदमों का जिक्र किया ।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अखैरा और त्रिपुरा के अगरतला के बीच एक नई रेल लाइन पर काम चल रहा है ।

इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड फाइनांशियल एनालिस्ट आफ इंडिया विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैत्री और बंधन एक्सप्रेस के जरिये अब न केवल दोनों देशों के नागरिक एक दूसरे देश के लिये यात्रा कर सकते हैं बल्कि शिलांग और ढाका तथा ढाका होते हुए अगरतला से कोलकाता के बीच बस सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं ।

उन्होंने बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के बीच अंतर जल परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने का भी जिक्र किया ।

उन्होंने कहा कि हम कालादान बहुआयामी परिवहन परियोजना तथा भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिस्तरीय राजमार्ग परियोजना पर काम कर रहे है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\