देश की खबरें | कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं: ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं।
कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं।
उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया तो इससे आम लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा देने का अनुरोध किया।
बनर्जी ने अपनी नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कड़े कदम उठा रहे हैं, संपूर्ण लॉकडाउन से लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की तीन करोड़ खुराक की मांग की है जिनमें से एक करोड़ खुराक निजी अस्पतालों को दी जायेगी।
बनर्जी ने कहा कि राज्य में शांति कायम है और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हिंसा के बाद फर्जी वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

