देश की खबरें | सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव; 13 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पोकरण कस्बे में सोशल मीडिया पर ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव बढ़ने के बाद कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जैसलमेर, 23 जून राजस्थान के पोकरण कस्बे में सोशल मीडिया पर ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव बढ़ने के बाद कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि योग दिवस के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद रविवार रात करीब 11 बजे पोकरण थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां लोक व्यवस्था में बाधा पैदा हुई।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार, रात में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय सरपंच के पति फिरोज खान ने किया। चौधरी ने कहा, "फिरोज खान ने लोगों को गुमराह किया और उन्हें थाने के बाहर इकट्ठा होने के लिए उकसाया।"

चौधरी ने बताया, ‘‘खान और उसके पांच साथियों को सरकारी काम में बाधा डालने और अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।"

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, शांति भंग करने के आरोप में छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

चौधरी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पोकरण का दौरा किया और अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली है और टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने कहा है कि सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक शांति को बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौधरी ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने या उस पर टिप्पणी करने से बचने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\