जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहन के दामों में मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज के बीती रात मजबूती के साथ बंद होने से देश के थोक बाजार में शनिवार को लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में मजबूती रही।
नयी दिल्ली,16 सितंबर शिकागो एक्सचेंज के बीती रात मजबूती के साथ बंद होने से देश के थोक बाजार में शनिवार को लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में मजबूती रही।
बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकॉगो एक्सचेंज शुक्रवार रात 1.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था जिससे खाद्य तेल कीमतों में मजबूती दिखाई दी।
सूत्रों ने कहा कि आयात किया जाने वाला सोयाबीन तेल बंदरगाहों पर लागत के मुकाबले काफी कम दाम पर बिक रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया।
सूत्रों के मुताबिक, यह सस्ता आयातित तेल ज्यादातर वही उद्यमी खरीद रहे हैं जिनके अर्जेन्टीना में खुद के तेल संयंत्र हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दोनों तरफ से मुनाफा कमाने की गुंजाइश बनी हुई है।
शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,600-5,650 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,440-7,490 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,920 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,630-2,915 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,760 -1,855 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,760 -1,870 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,925 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,475 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,175 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,275 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,105-5,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,870-4,965 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

