खेल की खबरें | वेस्टइंडीज-इंग्लैंड टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओवरों के बीच में लगने वाले समय को सीमित करने के लिए ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल वेस्टइंडीज और इग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ शुरू होगा। खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दुबई, 11 दिसंबर ओवरों के बीच में लगने वाले समय को सीमित करने के लिए ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल वेस्टइंडीज और इग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ शुरू होगा। खेल की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ट्रायल की शुरुआत मंगलवार को बारबडोस में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी।

आईसीसी ने बयान में कहा कि ‘स्टॉप क्लॉक’ से ओवरों के बीच लगने वाले समय को सीमित किया जाएगा। इसका मतलब है कि गेंदबाजी टीम को पिछला ओवर पूरा करने के 60 सेकेंड के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने के लिए तैयार होना होगा।

पारी में तीसरी बार ऐसा करने में नाकाम रहने पर (दो चेतावनी के बाद) क्षेत्ररक्षण टीम के खिलाफ पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।

आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेल की गति में इजाफे के तरीके ढूंढने पर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सफेद गेंद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक ट्रायल से पहले 2022 में खेलने की नई परिस्थितियों को सफलतापूर्वक लागू किया गया जिसके अनुसार निर्धारित समय में अगर टीम अंतिम ओवर की पहली गेंद फेंकने की स्थिति में नहीं होती है तो उसे अंदरूनी घेरे के बाहर सिर्फ चार क्षेत्ररक्षकों को खड़ा करने की स्वीकृति होगी।’’

वसीम ने कहा, ‘‘ट्रायल खत्म होने के बाद स्टॉप क्लॉक ट्रायल के नतीजों का आकलन किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\