Sensex Update: शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेज बरकरार, सेंसेक्स 172 अंक उछला
एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 172.4 अंक की तेजी के साथ 62,677.20 अंक पर पहुंच गया.
मुंबई, 29 नवंबर : एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 172.4 अंक की तेजी के साथ 62,677.20 अंक पर पहुंच गया. व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक बढ़कर 18,624.80 पर था. बाद के सौदों में सेंसेक्स 62,724.02 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डीज, टाइटन, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि तोक्यो में गिरावट दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स 762 अंक की छलांग के साथ 62,273 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी 217 अंक मजबूत
सेंसेक्स सोमवार को 211.16 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी 50 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,562.75 पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड स्तर है. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 935.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

