जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 135 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की।
मुंबई, नौ जून वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 135.43 अंक चढ़कर 62,984.07 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 42.1 अंक बढ़कर 18,676.65 पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल सबसे बड़े लाभार्थी रहे।
दूसरी ओर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट हुई।
वैश्विक तेल मानक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.51 फीसदी गिरकर 75.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 212.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

