एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला। कारोबारियों को इस सप्ताह आने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक टूटा

मुंबई, आठ अगस्त प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला। कारोबारियों को इस सप्ताह आने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

इसके अलावा विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने से बाजार पर दबाव बना।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 5.42 अंक गिरकर 65,948.06 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 2.40 अंक बढ़कर 19,599.70 पर था। बाद में सेंसेक्स 93.4 अंक गिरकर 65,860.08 पर और निफ्टी 21.05 अंक फिसलकर 19,576.25 पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई।

दूसरी ओर टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक में बढ़त हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 85.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,892.77 करोड़ रुपये की शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).