जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की लगातार आवक से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त हुई।
मुंबई, 15 मई विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त हुई।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 188.57 अंक चढ़कर 62,216.47 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 48.9 अंक बढ़कर 18,363.70 पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स ने तीन प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, इंफोसिस और नेस्ले बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर मारुति, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,014.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विदेशी निवेशकों ने मई में अब तक भारतीय शेयर बाजारों में 23,152 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 123.38 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 62,027.90 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 17.80 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 18,314.80 पर बंद हुआ।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत गिरकर 73.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

