एजेंसी न्यूज

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 123 अंक मजबूत

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 123 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने तथा एशिया के अन्य बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय बाजार को मदद मिली.

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 123 अंक मजबूत
Share Market Representative (Photo Credit: ANI)

मुंबई, 30 मई: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 123 अंक के लाभ में रहा. मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने तथा एशिया के अन्य बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय बाजार को मदद मिली. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 122.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,969.13 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 189.74 अंक चढ़कर 63,036.12 अंक तक पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,633.85 अंक पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 345 अंक और चढ़ा

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और इन्फोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स और टाइटन शामिल हैं.

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,758.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).