जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 122 अंक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
मुंबई, 19 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 122 अंक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक...सेंसेक्स और निफ्टी...रिकॉर्ड स्तर पर चले गये थे।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 308.62 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 71,623.71 अंक पर पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 86.4 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 21,505.05 अंक तक पहुंचा। हालांकि, अंत में यह 34.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,453.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।
वैश्विक स्तर पर तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार लिवाली के बाद सोमवार को 33.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
तीन दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स सोमवार को 168.66 अंक और निफ्टी 38 अंक नुकसान में रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

