एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 126 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को नये वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक बाजारों में कुल मिलाकर मजबूत रुख का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 126 अंक और चढ़ा

मुंबई, तीन जनवरी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को नये वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक बाजारों में कुल मिलाकर मजबूत रुख का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.41 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 61,294.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,343.96 अंक तक गया और नीचे में 61,004.04 तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,232.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 212.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).