जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
मुंबई, 11 अगस्त एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक समीक्षा में बैंकों से अतिरिक्त नकदी लेने की अप्रत्याशित घोषणा के बाद घेरलू बाजार नीचे आया है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 219.52 अंक गिरकर 65,468.66 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 64.2 अंक के नुकसान से 19,478.90 अंक पर कारोबार कर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक नुकसान में रहे।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, मारुति, टाइटन और विप्रो लाभ में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

