Kolkata: कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने कार से हथियार बरामद किए, चार लोग गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को तड़के कोलकाता के निकट एक कार से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 10 मई : कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को तड़के कोलकाता के निकट एक कार से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नारायणपुर में संभावित हथियार तस्करों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उस समय चारों को गिरफ्तार कर लिया जब वे इलाके से गुजर रहे थे.
एसटीएफ अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे बिहार से आ रहे थे. हमने एक 7 एमएम पिस्तौल, दो पाइप गन, 7.65 एमएम की 12 गोलियां और आठ एमएम की दो गोलियां जब्त की हैं. ये सभी सामान मुंगेर में बने थे." यह भी पढ़ें : ओडिशा के तटीय इलाकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ायी गई
उन्होंने बताया कि तस्कर न्यू टाउन के नारायणपुर के बेराबेरी गांव में एक घर जाने वाले थे. उन्होंने कहा, "हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं और हथियार निर्माण इकाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई अंतरराज्यीय हथियार गिरोह इसमें शामिल था या नहीं."
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

