विदेश की खबरें | बोस्टन में लिंकन की प्रतिमा के सामने घुटने के बल बैठे दास वाली प्रतिमा हटाई जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देश में दासता के प्रतीकों के खिलाफ बढ़ रहे गुस्से के बीच आयोग को इमैन्सिपेशन मेमोरियल के बारे में काफी शिकायतें मिली थी। यह प्रतिमा बोस्टन कॉमन के नजदीक एक पार्क में वर्ष 1879 से लगी है।

जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देश में दासता के प्रतीकों के खिलाफ बढ़ रहे गुस्से के बीच आयोग को इमैन्सिपेशन मेमोरियल के बारे में काफी शिकायतें मिली थी। यह प्रतिमा बोस्टन कॉमन के नजदीक एक पार्क में वर्ष 1879 से लगी है।

यह प्रतिमा इससे तीन साल पहले वाशिंगटन डीसी में बनाई गई ऐसी ही प्रतिमा से मिलती जुलती है।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

इस प्रतिमा को बोस्टन में इसलिए लगाया गया क्योंकि इस शहर में इस प्रतिमा को बनाने वाले श्वेत शिल्पकार थॉमस बॉल का घर है।

इस प्रतिमा को अमेरिका में दासों को मुक्त करने के जश्न के तौर पर लगाया गया लेकिन कई लोगों ने काले व्यक्ति के लिंकन के सामने घुटने के बल झुकने को लेकर आपत्ति जताई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

बोस्टन के मेयर मार्टी वाल्श ने मंगलवार रात को एक बयान में कहा, ‘‘यह साफ है कि बोस्टन के निवासी और आगंतुक इस प्रतिमा से असहज महसूस कर रहे हैं।’’

प्रतिमा को हटाने की मांग वाली याचिका पर 12,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने इसे हटाने की अभी कोई तारीख तय नहीं की है और कहा कि 14 जुलाई को अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\