पुलिस ने कहा कि डगलस की प्रतिमा को रविवार को मेपलवुड पार्क से ले जाया गया। यह अंडरग्राउंड रेलरोड से सटी वह जगह है जहां डगलस और हैरियट टबमैन ने दासों को आजादी दिलाने में मदद की थी।
पुलिस ने कहा कि डगलस की प्रतिमा जेनेसी नदी तट से दूर मिली जो अपने मूर्तितल से 50 फुट की दूरी पर है। प्रतिमा के धर और अंगुली को नुकसान पहुंचाया गया था।
यह भी पढ़े | अमेरिका के इदाहो में विमान हादसा, हवा में भीषण टक्कर के बाद झील में डूबे दो प्लेन.
पांच जुलाई, 1852 को रोचेस्टर में, डगलस ने भाषण दिया था कि, “दासों के लिए चार जुलाई के क्या मायने हैं’’ जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता के उत्सव को ऐसे राष्ट्र में एक दिखावा कहा था जो अपने काले नागरिकों को गुलाम बनाता है और उनपर अत्याचार करता है।
डगलस ने कहा था कि एक गुलाम के लिए स्वतंत्रता दिवस “ऐसा दिन है जो अन्य दिनों के मुकाबले उसे उस अन्याय एवं क्रूरता का अहसास कराता है जिसका वह लगातार भुक्तभोगी है।”
यह भी पढ़े | Worldwide Coronavirus Figure: दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.14 करोड़.
पार्क में डगलस की प्रतिमा लगाने वाली परियोजना के नेता, कार्विन इसन ने ‘रोचेस्टर डेमोक्रेट एंड क्रोनिकल’ को बताया कि एक अन्य प्रतिमा इस स्थान पर स्थापित की जाएगी क्योंकि उसे काफी हद तक नुकसान पहुंचा है।
इसन ने डब्ल्यूआरओसी से कहा, “क्या यह संघीय धरोहरों को लेकर अभी राष्ट्र भर में हो रही चर्चा के जवाब में हुआ है? बेहद निराशाजनक, निराशा से भी परे।”
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY