देश की खबरें | राज्यों ने 256 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द कीं ; महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उप्र सबसे आगे रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन समापन की ओर बढ़ने के बीच रेलवे की ओर से जारी आंकड़े से पता चलता है कि एक मई से इस रविवार तक ऐसी 4040 ट्रेन चलायी गईं और राज्यों द्वारा 256 रेलगाड़ियां रद्द की गयीं। ऐसा करने वालों में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहे।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन समापन की ओर बढ़ने के बीच रेलवे की ओर से जारी आंकड़े से पता चलता है कि एक मई से इस रविवार तक ऐसी 4040 ट्रेन चलायी गईं और राज्यों द्वारा 256 रेलगाड़ियां रद्द की गयीं। ऐसा करने वालों में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहे।

आंकड़े के अनुसार, महाराष्ट्र ने एक मई से अब तक 105 ट्रेनें रद्द कीं। रेल मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र द्वारा ट्रेनें मांगने और उनका इस्तेमाल नहीं करने को बहुत मुखर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Polls 2020: बीजेपी को घेरने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस-JDS मिला सकती है हाथ.

आंकड़े के अनुसार, गुजरात ने 47 ट्रेन, कर्नाटक ने 38 ट्रेन तथा उत्तर प्रदेश ने 30 ट्रेन रद्द कीं। वैसे सर्वाधिक ट्रेनें गुजरात से ही चलीं।

अधिकारियों ने संकेत दिया कि ज्यादातर ट्रेनें, भेजने वाले और उनके गंतव्य वाले राज्यों के बीच तालमेल के अभाव के कारण रद्द हुईं।

यह भी पढ़े | विजय माल्या किसी भी वक्त लाया जा सकता है भारत, सारी कानूनी प्रक्रिया हुई पूरी: रिपोर्ट.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम बिना उपयुक्त प्रोटोकॉल के ट्रेनें नहीं चला सकते। कई ऐसे मामले सामने आये जहां भेजने वाले राज्यों ने हमें ट्रेनों में सवार होने को तैयार यात्रियों की सूची उपलब्ध नहीं करायी, इसलिए उन्हें रद्द करना पड़ा। दोनों तरह के राज्यों के बीच समन्वय के अभाव के कारण ट्रेनें रद्द हुईं।’’

गृह मंत्रालय ने इसी बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए प्रोटोकॉल बदल दिया और इन सेवाओं के लिए, गंतव्य वाले राज्यों की सहमति खत्म कर दी। ऐसे में, आने वाली ट्रेनें अस्वीकार करने की संभावना खत्म हो गयी।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात ने सबसे अधिक ट्रेनें रद्द कीं लेकिन उसने सर्वाधिक 1026 प्रवासी विशेष ट्रेनें भी चलायीं और 15.18 लाख श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाया। इन श्रमिकों में 77 फीसदी उत्तर प्रदेश और बिहार गये।

महाराष्ट्र ने 802 ट्रेनें चलवायी और वह गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर रहा।

एक मई से इस बुधवार तक रेलवे ने 4197 श्रमिक ट्रेन चलायीं। उनमें से 4116 ट्रेनें अपनी यात्री पूरी कर चुकी हैं जबकि 81 रास्ते में हैं।

अब केवल 10 और श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\