देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिये जयपुर में राज्यस्तरीय ‘वॉर रूम’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने सोमवार से राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय ‘वॉर रूम’ शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 21 सितम्बर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने सोमवार से राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय ‘वॉर रूम’ शुरू कर दिया है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि सचिवालय में 24 घंटे संचालित होने वाला राज्य स्तरीय ‘वॉर रुम’ महज 30 मिनट में कोरोना संक्रमितों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि इसका हेल्पलाइन नंबर-181 है।

यह भी पढ़े | भारत ने मानवाधिकार परिषद की बैठक में पाकिस्तान को फिर लताड़ा, खुद के घर को संभालने की दी सलाह: 21 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने बताया कि इस ‘वॉर रुम’ और इससे संबंधित जिला स्तरीय कक्ष के जरिए अधिकतम 30 मिनट में कोरोना मरीज या उनके परिजनों की समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय 'वॉर रूम' को एक प्रशासनिक अधिकारी, दो चिकित्सक और अन्य कर्मियों के साथ तीन पारियों में संचालित किए जाएंगे। इसमें कोविड समर्पित सभी अस्पतालों में उपलब्ध बैड्स की सूचना व एम्बुलेंस संबंधी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़े | Article 370: अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकारी भर्ती को लेकर युवाओं में नाराजगी.

उन्होंने बताया कि ‘वॉर रूम’ की निगरानी के लिए एक दूरभाष नंबर व नेट कनेक्टिविटी के साथ कंम्प्यूटर और सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जा रहे है।

एक बयान में शर्मा ने बताया कि पृथक-वास वाले मरीज या उनके परिजन राज्य स्तरीय ‘वॉर रूम’ में 181 पर संपर्क अपनी परेशानी बता सकते हैं। इसके बाद यहां तैनात कर्मी उक्त जानकारी को संबंधित जिला स्तरीय कक्ष को उपलब्ध कराने के साथ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर भी उपलब्ध कराएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\