देश की खबरें | बोरवेल से सुरक्षित निकाले गए बालक राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी: बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले गए बालक राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। राज्य के जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर, 15 जून छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले गए बालक राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। राज्य के जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को राहुल को देखने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राहुल की मां गीता साहू मुख्यमंत्री को देखते ही रो पड़ीं और राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री बघेल, राज्य शासन, जिला प्रशासन और बचाव दल को धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब पांच मिनट तक अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रुके और राहुल की मां की बातें ध्यान से सुनते रहे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने राहुल की मां को सांत्वना दी और कहा, ‘‘वास्तव में पूरे बचाव दल ने असाधारण काम किया है। यह हमारा फर्ज था। हमारे लिए एक-एक नागरिक की जान अनमोल है।’’ अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने राहुल से भी बात की और हालचाल जाना।

बघेल ने गीता साहू से कहा, ‘‘राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी, आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को राहुल का बेहतर और समुचित इलाज करने का भी निर्देश दिया।

राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत पिहरिद गांव में शुक्रवार अपराह्न लगभग दो बजे राहुल साहू घर के पिछले हिस्से में खेलते समय एक खुले, सूखे पड़े बोरवेल में गिर गया था। 104 घंटे से भी अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात लगभग 12 बजे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि राहुल को इलाज के लिए बिलासपुर शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया है कि राहुल को कई चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे बुखार है। वह कई घंटों तक बोरवेल के अंदर था जिसके कारण बैक्टीरिया उसके शरीर में प्रवेश कर गए हैं तथा उससे संक्रमण हो गया है। राहुल के रक्त की जांच में भी यही बात सामने आयी है। उन्होंने बताया कि बालक को संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं दी जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार