जरुरी जानकारी | भारतीय स्टेट बैंक वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये 17 जून को करेगा आम बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि शेयरधारकों के लिये उसकी आम बैठक 17 जून को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी।

मुंबई, 10 जून देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि शेयरधारकों के लिये उसकी आम बैठक 17 जून को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी।

उल्लेखनीय हे कि अप्रैल में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 के मद्देनजर पाबंदियों को देखते हुए इस साल कंपनियों को सालाना आम बैठक (एजीएम) या असाधारण आम बैठक (ईजीएम) वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये करने की अनुमति दे दी थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मुंबई में लॉकडाउन के कारण बैंक अपने शेयरधारकों की 17 जून 2020 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग/अन्य श्रव्य-दृश्य माध्यमों के जरिये आम बैठक कर रहा है।

उसने कहा, ‘‘वह स्पष्ट करना चाहेगा कि यह उस तारीख को साधारण आम बैठक नहीं कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.

इससे पहले, बैंक ने शेयरधारकों की बैठक खंड में शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा था कि 17 जून की बैठक ईजीएम है।

बैंक ने कहा कि एसबीआई कानून और एसबीआई साधारण नियमन, 1955 के तहत शेयरधारकों को ई-वोट के जरिये पांच उममीदवारों की सूची में से चार निदेशकों के चयन की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\