जरुरी जानकारी | स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर 40 प्रतिशत उछाल के साथ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये के मुकाबले 40 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 23 जनवरी स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये के मुकाबले 40 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ।
बीएसई तथा एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 33.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कारोबार के अंत में एनएसई और बीएसई पर और पांच प्रतिशत की तेजी के साथ यह क्रमश: 126 रुपये और 125.99 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 999.42 करोड़ रुपये और एनएसई पर 999.50 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 188.38 गुना अभिदान मिला था।
रेफ्रिजरेंट्स, औद्योगिक गैस और संबंधित उत्पादों की आपूर्ति करने वाली स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 85-90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)