विदेश की खबरें | फ्रांस के नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी, जांच का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की सरकार ने गॉथिक शैली में 15वीं सदी में बने इस कैथेड्रल में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है।

फ्रांस की सरकार ने गॉथिक शैली में 15वीं सदी में बने इस कैथेड्रल में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है।

सिटी हॉल के एक अधिकारी ने बताया कि गॉथिक शैली में बने इस कैथेड्रल के अंदर शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। अधिकारी को अपना नाम सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | संदिग्ध लाइसेंसों के चलते 15 और पाकिस्तानी पायलट निलंबित, संघीय कैबिनेट ने 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने की दी मंजूरी.

स्थानीय दमकलकर्मियों का कहना है कि आग लगने से कैथेड्रल की छत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और हालात नियंत्रण में हैं।

उन्होंने अप्रैल 2019 में पेरिस स्थित नोत्र देम कैथेड्रल में लगी आग से इस घटना की तुलना से इंकार किया है। नोत्र देम में लगी आग ने कैथेड्रल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत.

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया है, ‘‘नोत्रे देम के बाद नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी। हम गॉथिक शैली में निर्मित इस विरासत को बचाने में जुटे दमकलकर्मियों के साथ हैं।’’

सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आज लगी आग में मुख्य दरवाजे पर लगा शीशा टूटा है। 15वीं सदी में निर्मित इस कैथेड्रल में 1972 में भी आग लगी थी।

नांत की मेयर जोहाना रोलां ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास और विरासत का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि हमारे दिमाग में वह तस्वीर और कहानी है, लेकिन हालात 1972 जैसे नहीं है।

कैथेड्रल में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का मुआयना करने के लिए फ्रांस की प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते और गृहमंत्री गेराल्ड दारमनी सहित अन्य अधिकारी आज दोपहर नांत पहुंचेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\