खेल की खबरें | सेंट लूसिया जॉक्स और गयाना अमेजन वारियर्स ने अपने अपने मैच जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद नबी के आलराउंड खेल तथा रोस्टन चेज और स्कॉट कुगलीन की शानदार गेंदबाजी से सेंट लूसिया जॉक्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) मैच में सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट को 10 रन से हराया।

टरूबा (वेस्टइंडीज), 23 अगस्त मोहम्मद नबी के आलराउंड खेल तथा रोस्टन चेज और स्कॉट कुगलीन की शानदार गेंदबाजी से सेंट लूसिया जॉक्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) मैच में सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट को 10 रन से हराया।

इस जीत से डेरेन सैमी की अगुवाई वाली टीम तालिका में शीर्ष पर पहु्ंच गयी है। उसके तीन मैचों में चार अंक हैं जबकि पैट्रियट को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Irfan Pathan Proposes Farewell Match: इरफान पठान ने टीम इंडिया से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए रखा फेयरवेल मैच का सुझाव, टीम में इन दिग्गज खिलाड़ियों को किया शामिल, देखें पूरी लिस्ट.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जॉक्स 12वें ओवर तक एक विकेट पर 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लैचर (46) के आउट होते ही उसकी पारी बिखर गयी और 18वें ओवर में स्कोर छह विकेट पर 137 रन हो गया।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे नबी ने 22 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाये जिससे जॉक्स 20 ओवर में छह विकेट पर 172 रन तक पहुंचने में सफल रहा जो इस सीपीएल में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। आखिरी दो ओवरों में 32 रन बटोरने वाले नबी ने एक चौका और तीन छक्के लगाये।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: KXIP ने नए कप्तान केएल राहुल का वीडियो शेयर कर पूछा, तूहड्डा की हाल है पंजाबियों?.

अफगानिस्तान के इस आलराउंडर ने इसके बाद चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया और पैट्रियट को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभायी। कुगलीन ने 33 रन देकर चार और चेज ने 12 रन देकर तीन विकेट लिये।

एक अन्य मैच में गयाना अमेजॉन वारियर्स ने जमैका तल्लवाह के आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक के बावजूद अपने कम स्कोर का सफल बचाव किया और 14 रन से जीत दर्ज की। इससे वारियर्स के भी तीन मैचों में चार अंक हो गये हैं और वह संयुक्त शीर्ष पर है।

वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर ब्रेंडन किंग (29) और चंद्रपॉल हेमराज (21) के बीच पहले विकेट के लिये 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 118 रन बनाये। तल्लावाह की तरफ से मुजीब उर रहमान और कार्लोस ब्रेथवेट ने तीन – तीन जबकि संदीप लेमिचाने ने दो विकेट लिये।

तल्लावाह के सामने 119 रन का लक्ष्य था लेकिन 13वें ओवर में उसका स्कोर पांच विकेट पर 48 रन हो गया। रसेल ने अपने स्वभाव के अनुरूप आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर चार चौकों ओर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाये लेकिन तब भी उनकी टीम सात विकेट पर 104 रन तक ही पहुंच पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू