देश की खबरें | लॉकडाउन के बीच फरीदाबाद में एसएसबी इकाई गरीब बच्चों को भोजन प्रदान कर रही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच फरीदाबाद में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक छोटी इकाई गरीब बच्चों के लिए भोजन मुहैया करा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच फरीदाबाद में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक छोटी इकाई गरीब बच्चों के लिए भोजन मुहैया करा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि जब देश भर में गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए कई संगठन भोजन शिविर चला रहे हैं, उनका ध्यान इस संकट के दौरान बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बल की 25 वीं बटालियन के लगभग 80-90 कर्मी इस काम में लगे हुए हैं। भोजन पर होने वाले खर्च का वहन भी ये जवान खुद कर रहे हैं।

इकाई के निरीक्षक संदीप ने कहा, ‘‘जब हमारे प्रभारी ने हमारे आसपास के समुदाय की सेवा करने की पहल का सुझाव दिया और स्वैच्छिक सहयोग मांगा, तो यह विचार सामने आया और अभियान शुरू हुआ। सभी सैनिक पूरे दिल से इस काम में लगे हुए हैं।’’

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, इस कंपनी के जवान हर दिन पुराने फरीदाबाद क्षेत्र में लगभग 350 गरीबों, प्रवासियों, मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

एसएसबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह एक पखवाड़े से अधिक समय से चल रहा है।

हेड कांस्टेबल दिनेश और वीर सिंह का कहना है कि इस काम से हमें बहुत संतुष्टि मिल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान