देश की खबरें | श्रीनगर में मई में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार को लगभग छह दशक में पहली बार मई में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 22 मई श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार को लगभग छह दशक में पहली बार मई में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह जानकारी दी।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक श्रीनगर में गत 57 वर्षों के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, मई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मई में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है।
अधिकारियों ने बताया कि 31 मई 1956 को श्रीनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से नौ डिग्री अधिक था।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बृहस्पिवार को यहां 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 में यहां सबसे अधिक 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

