खेल की खबरें | श्रीलंका की पहली पारी 166 रन पर सिमटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का श्रीलंका का फैसला गलत साबित हो गया । बारिश के कारण मैच एक घंटा विलंब से शुरू हुआ लेकिन शुरू होते ही सलामी बल्लेबाज निशान मदुशंका (4) तीसरे ओवर में रन आउट हो गए ।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का श्रीलंका का फैसला गलत साबित हो गया । बारिश के कारण मैच एक घंटा विलंब से शुरू हुआ लेकिन शुरू होते ही सलामी बल्लेबाज निशान मदुशंका (4) तीसरे ओवर में रन आउट हो गए ।

कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने शाहीन अफरीदी की गेंद कवर में खेली और रन लेने के लिये दौड़े लेकिन शान मसूद के थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दी जबकि मदुशंका क्रीज तक नहीं पहुंचे थे ।

कुसल मेंडिस छह रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर कवर में कैच दे बैठे ।

नसीम शाह ने एंजेलो मैथ्यूज (नौ) और करूणारत्ने (17) को लगातार दो ओवरों में आउट किया ।

श्रीलंका ने 36 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे ।

धनंजय डिसिल्वा और दिनेश चांदीमल ने पांचवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को मैच में वापसी कराने की कोशिश की। नसीम ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान चांदीमल को 34 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डिसिल्वा 57 रन बनाकर अबरार का शिकार बने।

इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज फिर से मैच पर हावी हो गये। रमेश मेंडिस (27) ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया।

श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरने के साथ ही चाय के विश्राम की घोषणा कर दी गयी।

दो मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान 1-0 से आगे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\