श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जो तमिलनाडु के रहने वाले हैं.
रामेश्वरम (तमिलनाडु), 31 मार्च : श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जो तमिलनाडु के रहने वाले हैं.
मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां बुधवार देर रात की गयी, जब पुडुकोट्टई जिले के तीन मछुआरे कच्चातीवू के समीप मछली पकड़ने गए थे. एक नौका भी जब्त की गयी है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फोन पर यूक्रेन के समर्थन पर चर्चा की
इस घटना से दो दिन पहले ही श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी. मछुआरों के प्रतिनिधियों ने ताजा घटना पर आक्रोश जताया है और वे इस मुद्दे का स्थायी समाधान चाहते हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Sri Lanka 4-Day Work Week: जंग के बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम
Assembly Elections 2026: केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
\