विदेश की खबरें | श्रीलंका के विदेश मंत्री ने चीनी समकक्ष के साथ आर्थिक संकट पर चर्चा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 25 जून श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने रविवार को यहां अपने चीनी समकक्ष छिन कांग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य और अपने देश के गंभीर आर्थिक संकट पर चर्चा की।

श्रीलंका के ऋण संकट के कारण पिछले साल देश में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल मच गई थी, जिसके बाद साबरी पहली बार चीन की यात्रा कर रहे हैं।

दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक आधिकारिक रिपोर्ट में छिन के हवाले से महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजनाओं के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

बयान में छिन के हवाले से कहा गया है कि चीन श्रीलंका के आर्थिक व सामाजिक विकास और लोगों की आजीविका में सुधार के लिए अपनी सर्वोत्तम क्षमता से सहायता करना जारी रखेगा।

चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा ऋणदाता है। श्रीलंका पर 51 अरब अमेरिकी डॉलर विदेशी कर्ज है, जिसमें 10 प्रतिशत चीन का है।

इस साल मार्च में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद करने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया था।

पिछले साल अप्रैल में पहली बार दिवालिया होने की घोषणा के बाद, कर्ज में डूबा श्रीलंका अब भी अपनी संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)