विदेश की खबरें | श्रीलंका के चुनाव प्रमुख ने जनता से कहा, बिना डरे मतदान करें, यह बिलकुल सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के चुनाव प्रमुख महिन्दा देशप्रिय ने रविवार को कहा कि मतदान केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण का कोई खतरा नहीं है, मतदाता वहां आएं और मत डालें।

कोलंबो, दो अगस्त श्रीलंका के चुनाव प्रमुख महिन्दा देशप्रिय ने रविवार को कहा कि मतदान केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण का कोई खतरा नहीं है, मतदाता वहां आएं और मत डालें।

आम चुनावों के लिए पांच अगस्त को होने के वाले मतदान के संदर्भ में उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े | लंदन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में ब्रिटेन जारी कर सकता है खास सिक्का, वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने की यह अनोखी पहल.

’न्यूज1’ चैनल के मुताबिक, राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष देशप्रिय ने कहा, ‘‘मतदाता चुनाव में बिना डरे मत डाल सकते हैं।’’

225 सदस्यीय संसद के पांच साल के कार्यकाल के लिए पांच अगस्त को मतदान होना है। इस मतदान के लिए 1.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़े | नासा के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से घर के लिए हुए रवाना, आज दोपहर तक मेक्सिको की खाड़ी में करेंगे लैंडिंग.

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका अपने आम चुनावों की तारीख दो बार आगे बढ़ा चुका है, इस वजह से मतगणना कार्यक्रम भी बदल गया है।

अभी तक देश में चुनाव खत्म होने के बाद उसी रात आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार गिनती अगले दिन सुबह से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\