एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बांग्लादेश को 209 रन से हराकर श्रीलंका ने टेस्ट श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम दिन पांच विकेट की दरकार थी और जयविक्रम ने इनमें से तीन विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने मैच में 178 रन देकर 11 विकेट हासिल किए।

खेल की खबरें | बांग्लादेश को 209 रन से हराकर श्रीलंका ने टेस्ट श्रृंखला जीती

श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम दिन पांच विकेट की दरकार थी और जयविक्रम ने इनमें से तीन विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने मैच में 178 रन देकर 11 विकेट हासिल किए।

पदार्पण करते हुए यह किसी टेस्ट गेंदबाज का 10वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह किसी श्रीलंकाई गेंदबाज का पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जयविक्रम ने अकिला धनंजय को पीछे छोड़ा जिन्होंने तीन साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ 44 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे।

बांग्लादेश ने 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अंतिम तीन विकेट आठ गेंद में गंवा दिए जिससे टीम दूसरी पारी में 227 रन पर सिमट गई।

सुबह दूसरे ओवर में ही मैन आफ द मैच जयविक्रम ने लिटन दास (17) को पगबाधा किया और फिर तीन गेंद के भीतर अंतिम दो विकेट चटकाकर पारी में 86 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने पहली पारी में भी 92 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

आफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने भी 103 रन देकर चार विकेट चटकाए।

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को तीन पारियों में दोहरे शतक, शतक और अर्धशतक सहित 428 रन बनाने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).