विदेश की खबरें | श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-पांच टीके की 70 लाख खुराक

श्रीलंका की सरकार का कहना है कि वह इसके लिए लगभग सात करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।

श्रीलंका सरकार का लक्ष्य 1.4 करोड़ लोगों को टीका देने का है।

अब तक 8,50,000 लोगों को एस्ट्राजेनेका टीका दिया जा चुका है।

श्रीलंका सरकार ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चीन में निर्मित सिनोफार्म टीके को भी मंजूरी दी है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 91,017 है और 554 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)