एजेंसी न्यूज

IND Beat SL In Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हराया

सुपर फोर चरण के आखिरी मैच में बांग्लादेश से हारने वाले भारत ने बिना कोई विकेट गंवाये 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ईशान किशन 18 गेंद में तीन चौकों के साथ 23 और शुभमन गिल 19 गेंद में छह चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे. विश्व कप से पहले भारतीय टीम अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

IND Beat SL In Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हराया
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी के दम पर रविवार को फाइनल में श्रीलंका को मात्र 50 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 37 गेंद में लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से मिली जीत के साथ आठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया. सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट चटकाये.

बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. मैच तीन बजे की बजाय बारिश के कारण 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ. श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिराज के रूप में एक दूसरे ही तूफान का सामना करना पड़ा. उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15 . 2 ओवर ही टिक सकी जो भारत के खिलाफ वनडे में उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर था. IND Beat SL, Asia Cup 2023 Final Live Update: टीम इंडिया ने आठवीं बार किया एशिया कप के ख़िताब पर कब्ज़ा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

सुपर फोर चरण के आखिरी मैच में बांग्लादेश से हारने वाले भारत ने बिना कोई विकेट गंवाये 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ईशान किशन 18 गेंद में तीन चौकों के साथ 23 और शुभमन गिल 19 गेंद में छह चौकों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे. विश्व कप से पहले भारतीय टीम अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

अपनी जबर्दस्त गेंदबाजी के दम पर एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज वनडे के इतिहास में चौथे गेंदबाज हो गए. वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से पारी के पांच विकेट लेने के श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी की.  जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को पवेलियन भेजा. कोलंबो की बजाय इंग्लैंड की सी लग रही पिच पर सिराज को सिर्फ सही लैंग्थ से गेंदबाजी करनी थी.

उन्होंने चौथे ओवर में पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाये. पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका और धनंजय डिसिल्वा उनके शिकार बने. निसांका ने प्वाइंट पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया. समरविक्रमा पगबाधा आउट हुए जबकि असलांका ने फुललैंग्थ गेंद पर फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना कवर्स में ईशान किशन को कैच थमाया.

डिसिल्वा ने सिराज की हैट्रिक नहीं होने दी लेकिन वह भी विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच देकर अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए. सिराज ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस के भी विकेट लिये. सिराज का स्पैल होने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी तीन विकेट चटकाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).