एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 172 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा (71) और पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी से आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

खेल की खबरें | श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 172 रन का लक्ष्य

अबुधाबी, 20 अक्टूबर श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा (71) और पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी से आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

वानिंदु हसारंगा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 47 गेंद का सामना किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का जड़ा था।

सलामी बल्लेबाज निसांका 19वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने 47 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाया।

इन दोनों के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड के जोश लिटिल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मार्क एडेयर को दो और पॉल स्टरलिंग एक विकेट मिला।

श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं हुई, उसने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

पॉल स्टरलिंग ने पारी की दूसरी ही गेंद में कुसाल परेरा को आउट कर दिया जो खाता भी नहीं खोल सके थे।

दूसरे ओवर में जोश लिटिल ने उसे दोहरे झटके दिये। तीसरी गेंद पर दिनेश चांदीमल (06) को बोल्ड करने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर अविष्का फर्नांडो को बोल्ड किया।

पर इसके बाद निसांका और वानिंदु हसारंगा ने जिम्मेदारी से खेलते हुए चौथे विकेटे के लिये 82 गेंद में 123 रन की शानदार भागीदारी निभायी और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

इस शतकीय भागीदारी का अंत 16वें ओवर में मार्क एडेयर ने वानिंदु हसारंगा को आउट कर किया जिनकी धीमी गेंद बैकवर्ड प्वाइंट पर क्रेग यंग ने उनका कैच लपका।

फिर लिटिल ने अपने दूसरे स्पैल में भानुका राजपक्षे (01) के बाद निसांका का विकेट झटका।

एडेयर ने अपना दूसरा विकेट अंतिम ओवर में चामिका करूणारत्ने के रूप में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).