एजेंसी न्यूज

BAN vs SL 2nd Test 2024: श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर किया क्लीन स्वीप, बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार

श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच 328 रन से जीता था तथा दूसरे मैच में जीत से उसने बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। श्रीलंका ने इससे पहले टी20 श्रृंखला में 2-1 से जीत हासिल की थी. वनडे श्रृंखला में हालांकि वह इसी अंतर से हार गया था.

BAN vs SL 2nd Test 2024: श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर किया क्लीन स्वीप, बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार
Sri Lanka (Photo Credit: ICC)

श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच 328 रन से जीता था तथा दूसरे मैच में जीत से उसने बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा. श्रीलंका ने इससे पहले टी20 श्रृंखला में 2-1 से जीत हासिल की थी. वनडे श्रृंखला में हालांकि वह इसी अंतर से हार गया था. यह भी पढ़ें: IPL 2024: मयंक यादव ने कहा, 'इशांत भाई ने अतिरिक्त कौशल के लिए गति से समझौता नहीं करने को सलाह दी'

बांग्लादेश ने 511 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह 7 विकेट पर 268 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 318 रन पर आउट हो गई. मेहदी हसन मीराज 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 100 गेंद खेली और 14 चौके लगाए.

कामिंदु मेंडिस ने दिन के चौथे ओवर में ही ताइजुल इस्लाम को आउट करके श्रीलंका को दिन की पहली सफलता दिलाई. कुमारा ने इसके बाद हसन महमूद और सैयद खालिद अहमद को आउट करके श्रीलंका को जीत दिलाई.

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 531 रन बनाए. उसकी इस पारी में छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए. इस तरह से किसी भी बल्लेबाज के शतक लगाए बिना सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज हो गया.

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 178 रन पर आउट करके 353 रन की बढ़त हासिल की लेकिन उसने फॉलोआन नहीं दिया. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 157 रन पर समाप्त घोषित की थी.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).