विदेश की खबरें | श्रीलंका ने तेल टैंकर के कप्तान को आरोपित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने अम्पारा तट के पास पिछले महीने एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना में यूनानी टैंकर के कप्तान को तेल के रिसाव के लिए आरोपित किया है।

कोलंबो, आठ अक्टूबर श्रीलंका ने अम्पारा तट के पास पिछले महीने एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना में यूनानी टैंकर के कप्तान को तेल के रिसाव के लिए आरोपित किया है।

पनामा में पंजीकृत न्यू डायमंड पोत 27000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत जा रहा था, लेकिन श्रीलंका के अम्पारा तट के पास तीन सितंबर को इसके इंजन कक्ष के बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय नौसेना और तट रक्षक बल की मदद से तीन दिन में आग बुझा दी।

अटॉर्नी जनरल डप्पुला डि लिवेरा के प्रवक्ता ने बताया कि पोत के कप्तान स्टीरियो इलियास को श्रीलंका के समुद्री प्रदूषण रोकथाम अधिनियम की धारा 26 और 38 के तहत आरोपित किया गया है।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

लिवेरा ने कोलंबो उच्च न्यायालय में दो आरोपों में आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें अधिकतम दो करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

कप्तान को 28 सितंबर को लापरवाही और पोत में आग लगने से रोकने के वास्ते सुरक्षा उपाय नहीं करने के लिए अदालत में पेश होना पड़ा था।

उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

मामले की सुनवाई की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

टैंकर पर चालक दल के 23 सदस्य सवार थे। इसमें 18 फिलीपीन के थे जबकि पांच यूनान के थे। चालक दल के 23 में से 20 सदस्यों को टैंकर पर से सुरक्षित बचा लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\