खेल की खबरें | श्रीलंका के चाय तक आठ विकेट पर 178 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने सात विकेट 113 रन तक गंवा दिए थे जिसके बाद धनंजय (74) ने पदार्पण कर रहे मिलन रत्नायके (नाबाद 32) के साथ आठवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर पारी को संभाला।

श्रीलंका ने सात विकेट 113 रन तक गंवा दिए थे जिसके बाद धनंजय (74) ने पदार्पण कर रहे मिलन रत्नायके (नाबाद 32) के साथ आठवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर पारी को संभाला।

धनंजय चाय के विश्राम से ठीक पहले ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर डेन लॉरेंस को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 84 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे।

श्रीलंका ने दूसरे सत्र में कामिंदु मेंडिस (12) और प्रबाथ जयसूर्या (10) के विकेट भी गंवाए।

श्रीलंका ने इससे पहले लंच तक पांच विकेट पर 80 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने सातवें ओवर में ही मेहमान टीम का स्कोर छह रन पर तीन विकेट कर दिया।

दिनेश चांदीमल (17) और धनंजय ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन लंच से ठीक पहले बशीर की नीची रहती गेंद पर चांदीमल पगबाधा हो गए।

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। गस एटकिंसन ने छठे ओवर में दिमुथ करूणारत्ने (02) को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके टीम को पहली सफलता दिलाई।

क्रिस वोक्स ने अगले ओवर में निशान मदुष्का (04) और एंजेलो मैथ्यूज (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया।

कुसाल मेंडिस (24) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन मार्क वुड की उछाल लेती गेंद उनके दाएं हाथ के अंगूठे को छूकर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की जीत के बाद इस श्रृंखला में खेल रहा इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स के बिना उतरा है जिन्हें इस महीने घरेलू मैच के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी।

ओली पोप कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं जबकि डैन लॉरेंस को जैक क्राउली की जगह पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान क्राउली के हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\