देश की खबरें | शनिवार से फोर्टिस के गुड़गांव, मोहाली स्थित अस्पतालों में स्पुतनिक वी टीके उपलब्ध होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी अस्पताल श्रृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत में उपयोग के लिए स्वीकृत तीसरा कोरोना वायरस-रोधी टीका स्पुतनिक वी शनिवार से गुड़गांव और मोहाली स्थित उसके अस्पतालों में उपलब्ध होगा।

नयी दिल्ली, 17 जून निजी अस्पताल श्रृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत में उपयोग के लिए स्वीकृत तीसरा कोरोना वायरस-रोधी टीका स्पुतनिक वी शनिवार से गुड़गांव और मोहाली स्थित उसके अस्पतालों में उपलब्ध होगा।

उसने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार टीके का भंडार सीधे डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज से खरीदा गया है।

निजी अस्पताल श्रृंखला ने एक बयान में कहा, "दो खुराक वाला टीका फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में उपलब्ध होगा।"

आने वाले दिनों में, चरण-वार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 शहरों के फोर्टिस अस्पतालों में टीके उपलब्ध होंगे।

फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी और सीईओ डॉ आशुतोष रघुवंशी ने कहा, "फोर्टिस सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि अधिक से अधिक भारतीयों को पूरे टीके लगाए जाए। आज तक, हमारी इकाइयां केवल कोवैक्सिन और कोविशील्ड प्रदान कर रही थीं।"

उन्होंने कहा, "हालांकि, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फोर्टिस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के सहयोग से, टीकाकरण अभियान का विस्तार करने और वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम करने के दोहरे उद्देश्य के साथ फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में तीसरा टीका विकल्प प्रदान करने जा रहा है।"

गौरतलब है कि इससे पहले, दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल ने भी कहा था कि वे 20 जून तक कोविड-19 के रूसी टीके देना शुरू कर देंगे।

केंद्र सरकार ने टीके की कीमत 1,145 रुपये प्रति खुराक तय की है। निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के लिए कोविशील्ड की अधिकतम कीमत 780 रुपये प्रति खुराक तय की गई है, जबकि कोवैक्सिन की प्रति खुराक 1,410 रुपये है।

रूस के गमलेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने यह वैक्सीन विकसित की है और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष विश्व स्तर पर इसका विपणन कर रहा है।

देश में टीके के लिए व्यावसायिक साझेदार हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज रूस से टीके का आयात कर रही है। आने वाले समय में भारत में भी इस टीके का उत्पादन होगा।

गमलेया और आरडीआईएफ के अनुसार, स्पुतनिक वी ने 92 प्रतिशत की प्रभावकारिता दर का प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\