देश की खबरें | जनता के मतानुसार सत्ता का सहज हस्तांतरण भारतीय लोकतंत्र की विशेषता : ओम बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता के मतानुसार सत्ता का सहज हस्तांतरण देश के संविधान और लोकतंत्र की विशेषता रही है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता के मतानुसार सत्ता का सहज हस्तांतरण देश के संविधान और लोकतंत्र की विशेषता रही है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इंडोनेशिया के जकार्ता में जी-20 संसदों (पी20) के अध्यक्षों के 8वें शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि भारतीय संसद देश के नागरिकों के हितों का संरक्षण करती हैं और कानून और नीतियां बनाने में मार्गदर्शन करती हैं।

उन्होंने 21वीं सदी में दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी को अपने देश और विश्व में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयास, अच्छी पहल और नियमित संवाद को बढ़ावा देना चाहिए ।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा, ‘‘अपनी-अपनी संप्रभुता के अनुसार नवाचार करने और चुनौतियों से निपटने एवं उनके समाधान के लिए आपस में हमारे नियमित संवाद और साझा प्रयासों से हमें हमारी संसदों का मार्गदर्शन करना चाहिए।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने भारतीय लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता के मतानुसार सत्ता का सहज हस्तांतरण देश के संविधान और लोकतंत्र की विशेषता रही है।

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि वैश्विक समृद्धि, आर्थिक अवसर और चुनौतियाँ एक दूसरे से जुड़े हुए विषय हैं।

बिरला ने कहा, ‘‘ हमारा विचार है कि जी-20 के सदस्य देशों की संस सामूहिक रूप से साझे दृष्टिकोणों और उनके सरोकारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन में संसदीय और सामुदायिक भागीदारी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें। ’’

शिखर सम्मेलन के दौरान बिरला ने थाईलैंड नेशनल असेंबली के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एच.ई. चुआन लीकपाई से मुलाकात की।

बिरला ने लीकपाई को थाईलैंड नेशनल असेंबली के प्रतिनिधि सभा के नब्बे वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

बिरला ने हाल ही में बैंकॉक में हुई गोलीबारी की घटना में मासूम बच्चों की हत्या पर शोक व्यक्त किया।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\